खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: चौथम, एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा एवं मेला आयोजन को लेकर शांति समिति की शुक्रवार को बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में धुतौली और नीरपुर पंचायत के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पूजा और मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज सिंह ने की। जिसमें में मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था, आने-जाने के रास्ते, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर जो...