खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि नशा मुक्त भारत के तत्वावधान में अमर शहीद धन्ना माधव स्मृति नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रणवीर व बालिका वर्ग में लाडली विजेता बनी। मानसी नगर पंचायत के बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। बालक वर्ग में प्रथम स्थान रणवीर कुमार, द्वितीय स्थान सोनु कुमार और तृतीय स्थान सावन कुमार ने प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में प्रथम लाडली कुमारी, द्वितीय स्थान निधि कुमारी और तृतीय स्थान पर मीनाक्षी कुमारी रही। सांत्वना पुरस्कार दिपांशु कुमार और सुरज कुमार को मिला। सभी पुरस्कृत खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार और विशिष्ट अतिथि नशा...