खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के छोटी लगार गांव से अपने दो बच्चों के साथ फरार महिला व बच्चों क़ो पुलिस ने मधेपुरा से गुरुवार को बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, छोटी लगार वार्ड संख्या-8 निवासी नारद यादव (37) की शादी वर्ष 2017 में भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भथुरिया गांव निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री वीणा देवी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। जिनमें आठ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार और छह वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी शामिल हैं। पीड़ित पति के आवेदन के अनुसार गत 9 अगस्तको उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर बिना किसी को बताए घर से फरार हो गई। उस समय वह बंगाल में था। गत 13 अगस्त को मां से इसकी जानकारी मिलने पर उसने पत्नी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फ...