खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: महेशखूंट।एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लोहिया चौक स्थित कुशवाहा टोला निवासी भाजपा कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से लापता है। उनके परिजनों ने बताया कुन्दन स्वामी की काफी खोजबीन बाद भी पता नहीं चल सका। उसके लापता होने से उनके परिजनों को अपहरण करने की आशंका सता रही है। महेशखूंट विकास जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक सह भाजपा ईसीसी प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुजीत कुमार राणा ने कुन्दन स्वामी की सकुशल बरामदगी की प्रशासन से मांग की है। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि लापता कुन्दन स्वामी की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...