खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के बैष्णवी दुर्गा स्थान मंदिर का कायाकल्प दो करोड़ के लागत से होगा। इसके लिए शुक्रवार को दुर्गा मंदिर प्रबंधन कमेटी एवं पोषक क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उक्त मंदिर के नवनिर्माण करने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य भी किया गया। बैठक में मंदिर के कायाकल्प के लिए एक श्रदालू ने नगद पच्चीस लाख रुपये एवं आजीवन मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिमाह इक्यावन हजार रुपये देने की घोषणा की। मंदिर के निर्माण आधुनिक तरीके से वास्तुविदों के सलाह से की जाएगी जो अगले वर्ष दुर्गा पूजा के पूर्व पूरी कर ली जाएगी। बैठक में उक्त श्रद्धालुओं के अलावा दर्जनों श्रद्धालुओं ने ग्यारह हजार से लेकर एक से डेढ़ लाख रुपए दान देने ...