खगडि़या, अगस्त 3 -- Khagaria News: परबत्ता I एक प्रतिनिधि बुजुर्ग महिला की अधजला शव बरामदी के दो दिनों बाद भी मामला दर्ज नहीं हो सका है I बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में गत 1 अगस्त की देर रात एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत हो गई थी I मृतका सलारपुर गांव निवासी महिला स्व.सौदागर सिंह की 70 वर्षीया पत्नी वीणा देवी के रूप में की गयी थी I घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस पहुंचकर अधजले शव घर स्थित उनके छोटे बेटे पप्पू सिंह के दरवाजे पर रखी एक चौकी से बरामद किया था I वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की परिजन द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है I आवेदन मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बुजुर्ग महिला की अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...