Khagaria News: दीपक कुमार बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रधान महासचिव
खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनधि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के व्यवसायिक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दीपक कुमार को बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव एवं बेगूसराय-खगड़िया क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। बिहार प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार निराला की मौजूदगी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। खगड़िया जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, बेगूसराय विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशन मुरारी सहाय तथा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.