खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: खगड़ियाा । नगर संवाददाता पैर व हाथ से दिव्यांगों को सरकार के द्वारा नियमित अंतराल पर बैट्री चलित ट्राइसाइकिल दिए जा रहे हैं। जिससे दिव्यांगों को आवागमन की समस्याएं दूर हो रही है साथ ही वे लोग इससे छोटे मोटे रोजगार भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है दिव्यांगजन कोषांग के द्वारा दिव्यांगों की सूची तैयार कर समय समय पर बैट्री चलित ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों की मानें तो बताते हैं कि अब तक 594 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी जा चुकी है। जबकि पचास अन्य दिव्यांग भी ट्राइसाइकिल के लिए कतारबद्ध हैं।

किन्हें मिलता है बैट्री चलित ट्राइसाइकिल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन भी व्यक्ति के पैर अथवा हाथ का कम से कम चालीस प्रतिशत की विकलांगता होती है...