खगडि़या, अगस्त 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के पनशलवा गांव निवासी अंकुश राज की पत्नी शिवानी कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने दरवाजे पर से खड़ी बाइक अज्ञात चोरों के द्वारा कर लेने की शिकायत की है। घटना गत 17 अगस्त की अहले सुबह की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उक्त तिथि के सबेरे जब सब घर के सदस्य जगे तो दरवाजे पर खड़ी एक बाइक गायब पाया। गायब होने पर उसकी खोजबीन की तो उसका अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। थक हारकर उसने चोरी हुई बाइक की बरामदगी के लिए थाना में शिकायत की। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक चोरी का केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...