खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगानी है। इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाई जाए। संदिग्ध जगहों और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाए। रात में गश्ती दल को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों को पुराने और नए सभी कांडों की समीक्षा कर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने को कहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें शराब और अवैध कारोबार पर कड़ी क...