खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता पर्व का समय चल रहा है। शहर से लेकर गांव तक मिठाईयों की डिमांड काफी बढ़ गई है। ऐसे में ग्राहकों के डिमांड को पूरा करने में मिठाईयों की शुद्धता बरकरार रहे। इसके लिए दुकानदारों को भी मिलावट से दूर रहने की जरूरत है तो खाद्य संरक्षा विभाग को दुकानों की जांच क रने क जरूरत है। सामान्यतया मिठाईयों व अन्य खाद्य पदार्थो की नियमित जांच नहीं होने से मिलावट का भय बढ़ जाता है। जबकि ग्राहकों को भी मिठाईयों व अन्य खाद्य सामग्रियों के खरीदारी में भी विशेष रूप से चौकस रहने की जरुरत है। दशहरा बीत चुका है और दीपावली का पर्व आ रहा है। लोगों के बीच मिठाई उपहार के रूप में भी बांटने की परंपरा है। अभी के समय में मावा, पनीर, दूध और घी मांग बढ़ जाती है। शनिवार को 'हिन्दुस्तान' संवाद के माध्यम से लोगों की राय...