Khagaria News: तेज आंधी में सड़क पर गिरा पेड़, करीब एक घंटे यातायात रही बाधित
खगडि़या, सितम्बर 25 -- Khagaria News: चौथम । एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत करुआमोड़ से बदला घाट जाने वाली सड़क पर मालपा गांव के समीप गुरुवार को तेज आंधी के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से बिजली का तार भी टूट गया, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।वहीं, बिजली का तार टूटने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिजली विभाग के कर्मी टूटे तार को जोड़ने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.