खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनधि अपनी मंागों को लेकर 28 से 30 सितंबर हड़ताल पर जाने से पहले आमलोगों की सुविधा के लिए बैंककर्मियों ने रविवार को भी काम किया। जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बैंकों के बंद रहने की सूचना के बीच आम लोगों की सुविधा को देखते हुए रविवार को भी विभिन्न बैंक शाखाएं खुली रहीं। बैंक कर्मचारियों और प्रबंधकों के इस निर्णय से लोगों को काफी राहत मिली और बैंकिंग कार्यों का निष्पादन किया गया। मानसी स्थित भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, यूको बैंक सहित बलहा बाजार और क्षेत्र की अन्य बैंक शाखाओं में भी कामकाज जारी रहा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, ग्राहकों की उमड़ी भीड़ बैंक खुलने की जानकारी मिलने के बाद सुबह से ही बड़ी संख...