Khagaria News: तीन दिनों तक मौसम रह सकता है शुष्क, हल्की बारिश की संभावना
खगडि़या, अगस्त 20 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर 22 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि तापमान चढ़ा रहेगा। तेज धूप की स्थिति से उमस का वातावरण रहेगा। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 23 अगस्त तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवा के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान पूरबा हवा औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।जिले में गर्मी का रहा असर: जिले में गुरुवार को भी तेज धूप से गर्मी का असर रहा। एक दिन पहले बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.