खगडि़या, जुलाई 23 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि यह सिर्फ एक मौत की खबर नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता की ऐसी कहानी है जो कई सवाल छोड़ जाती है। शहर के रामचंद्र वार्ड संख्या-5 में रहने वाले 60 वर्षीय मन्नो साह की लीवर कैंसर से गत मंगलवार को मौत हो गई। पर, मौत से भी अधिक दर्दनाक यह था कि उसका शव तीन दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। न अंतिम संस्कार के लिए पैसे थे, न कोई सरकारी मदद पहुंची और न ही जनप्रतिनिधियों या प्रशासन की कोई तत्काल पहल दिखाई दी।

प्रशासन की लापरवाही गुरुवार को जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा स्थानीय लोग और कुछ जनप्रतिनिधि आगे आए और ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार कराया गया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामचंद्र गांव निवासी मन्नो साह लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ र...