खगडि़या, सितम्बर 17 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने सूचना पर चोढ़ली गांव में छापेमारी कर चार बोतल यानी डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान चोढ़ली पंचायत के वार्ड नंबर तीन हल्का बासा निवासी अम्बिका भगत के पुत्र मनोज कुमार भगत के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना पर मंगलवार को पीटीसी गोविंद जयसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम गठित कर संदिग्ध ठिकाना पर छापामारी की गई, जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को 375 एमएल के चार बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज इस मामले में पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनयम की सुसंगत धारा के तहत बेल...