खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि जिले से होकर गुजरने वाली एनएच 107 स्थित डुमरी पुल (बीपी मंडल सेतु) के सड़क की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सड़क इतना अधिक जर्जर हो चुके हैं कि इस पुल पर दर्जनों जगहों पर गड्ढे बन गए हंै। इसके कारण यहां से गुजरने वाले बाइक चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। ऐसे में पुल के गुणवत्ता पर भी सवाल उठ सकता है। अब सड़क में मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को युवा जेडीयू नेता गणेश पटेल ने डीएम सहित एनएचएआई के अधिकारियों को आवेदन देकर सड़क के मरम्मत की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगभग दो माह पूर्व उक्त पुल के सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य सही तरीके से नहीं होने के कारण पुल की सड़क पुन: क्षतिग्रस्त दिखाई देने लगा है। यह पुल खगड़िया जिले समेत कोसी क्षेत्र के लिए अत्यंत म...