खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम डीएम विक्रम विरकर बुधवार को अलौली प्रखंड अंतर्गत चातर, ईस्ट दहमा, संतोष पुल एवं संतोष बांध का निरीक्षण कर संभावित बाढ़ की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण का उद्देश्य निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीआरएफ द्वारा उपलब्ध नाव, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, मोटरबोट, संचार व्यवस्था, जनरेटर तथा अन्य आपदा प्रबंधन उपकरणों की कार्यशीलता एवं रखरखाव की समीक्षा की। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जिन अतिरिक्त उपकरणों की आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

शिक्षा और पोषण व्यवस्था उन्होंने एसडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई ...