खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता डीएम विक्रम विरकर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप दिखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि शाखा, अभिलेखागार, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला अभियोजन कार्यालय, जिला आरटीपीएस कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, स्थापना शाखा, नजारत शाखा, जिला नजारत, जिला आपूर्ति कार्यालय, नीलाम शाखा सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया। डीएम द्वारा कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, कार्यालयों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, फाइलों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण, कार्यालय सामग्री के उचित रख-रखाव तथा आगंतुकों के बैठने के लिए समुचित एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्द...