खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। जिला शिक्षा अधिकारी अमरेंद्र गोंड ने 20 अगस्त को पत्र लिखकर बेलदौर बीईओ से एक सप्ताह के अंदर कारण पृच्छा देने की मांग की है। पत्र में ससमय कारण पृच्छा का जवाब नहीं देने पर अथवा संतोषजनक पर उच्चाधिकारियों को बीईओ के विरुद्ध प्रतिवेदित करने की चेतावनी दी गई है। पत्र में कहा गया है स्कूलों का नियमित निरीक्षण नही किए जाने से ससमय अभिभावकों एवं शिक्षकों के समस्या का समाधान संभव नहीं हो पारहा है। पत्र की एक-एक प्रति डीएम एवं श्रम अधीक्षक को भी प्रेषित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...