खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सलारपुर बाजार स्थित एक दूकान के पास से उचक्के के किसान की बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख नकदी उड़ा ले गए। दुकानदार के पास से जब किसान अपनी बाइक के पास पहुंचा तो डिक्की टूटा देख उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। पीड़ित किसान लौनियाचक मथुरापुर गांव निवासी मनोज चौधरी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लौनियाचक मथुरापुर गांव निवासी किसान मनोज चौधरी यूनियन बैंक शाखा से करीब एक लाख रुपये की निकासी कर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर अपना गांव लौट रहे थे। इसी बीच कुछ जरूरी कार्य से सलारपुर बाजार स्थित खाद दुकान के पास बाइक खड़ी कर वह दुकानदार से कुछ जरूरी बात कर रहा था। इसी बीच उचक्के ने बाइक की दुक्की दौरान बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा लिए। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बता...