Khagaria News: डायन का आरोप लगाकर की मारपीट, 10 नामजद
खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत पंचायत की एक महिला ने सोमवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर पुत्रवधू सबाना खातून से सोने की नकमुन्नी छीन लेने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक नामजद के पांच वर्षीय नाती मिथुन कुमार की मौत रविवार की अर्द्धरात्रि में बीमारी से हो गई। इसका इल्जाम उसके उपर लगाते हुए सभी नामजदों ने उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज कर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर पुत्र वधु से जेवरात छीन लिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: डायन का आरोप लगाकर की मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.