Khagaria News: टीबी उन्मूलन के प्रयासों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने की डिजिटल पहल प्रभावी कदम
खगडि़या, अक्टूबर 18 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता टीबी मुक्त खगड़िया अभियान के अंतर्गत डीएम विक्रम विरकर की विशेष पहल पर तैयार किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म की नीति आयोग द्वारा सराहना की गई है। इस अभिनव पहल के माध्यम से जिले के आम नागरिक वेबसाइट के जरिए टीबी मरीजों को गोद लेकर निक्षय मित्र बन सकते हैं तथा उनके उपचार एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग कर सकते हैं। यह डिजिटल पहल टीबी उन्मूलन के प्रयासों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक सहयोग को सशक्त बनाने तथा तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को जनसहयोग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नीति आयोग द्वारा इस पहल की सराहना खगड़िया जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे नवाचारपूर्ण प्रयासों की महत्ता को रेखांकित करती है। डीएम के नेतृत्व एवं सिविल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.