खगडि़या, अक्टूबर 7 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी के मीरगंज ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में हथियार लेकर चौकी पर सोने वाले सिपाही हिमांशु कुमार का सोशल मीडिया में वीडियो फोटो वायरल होने पर गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कीा। जांच में पता चला कि सिपाही हिमांशु कुमार टायफाइड से ग्रसित थे। दो दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर आया था। जिसे सहयोग शिविर में ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी में साथ रहने वाले पदाधिकारी एवं सिपाही ने बताया कि हिमांशु को ड्यूटी के दौरान चक्कर आ गया। जिस कारण वे सामने रखे चौकी पर लेट गया ताकि आराम मिल सके। इसी दौरान मीडिया वालों ने उसका फोटो वीडियो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालंाकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहंी करता है। जिसके सत्यापन में जानकारी मिल...