खगडि़या, अक्टूबर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट सुपर लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को जेएनकेटी क्रिकेट क्लब, खगड़िया ने माही क्रिकेट क्लब, परबत्ता को 108 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शहर के जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में खेले गए इस मुकाबले में जेएनकेटी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमन कुमार ने शानदार 85 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में माही क्रिकेट क्लब, परबत्ता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेएनकेटी क्रिकेट क्लब की टीम ने 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमन कुमार ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। व...