खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता शहर के जिला जदयू कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान आगामी 2 अक्टूबर को होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिन्दुवार चर्चा किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से जीविका दीदियों के लिए आयोजित किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से अपील कि या कि वे लोग पूरी तत्परता के साथ जुटें और अधिक से अधिक जीविका दीदियों की सहभागिता को सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जीविका परियोजना के 20 साल ...