खगडि़या, अगस्त 17 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि जीएन बांध को एनएच 31 से जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, लेकिन संवेदक की नींद नहीं खुल सकी है। वर्ष 2023-24 में 22 लाख 74 हजार की राशि से इस सड़क का निर्माण किया गया है। इतनी जल्द सड़क के टूटने को लेकर लोगों के बीच निर्माण कार्य की गुणबत्ता पर तरह -तरह के सवाल उठा रहे है। जबकि प्राकलन तैयार करने के दौरान अलग से पांच वर्ष तक सड़क मेंटेनेंस के लिये संवेदक के पास राशि सुरक्षित रखी जाती है। इसके बावजूद भी सड़क रिपेयर के प्रति उनका ध्यान नहीं पहुंच पा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2023-24 में सड़क निर्माण के पूर्ण होने के उपरान्त ही मौसम की पहली बारिश के दौरान ही सड़क कई जगह ध्ंस गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री संपर्क सड़क योजना अंतर्गत परब...