खगडि़या, नवम्बर 18 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता प्रवासी भाई-बहनों के अपने जिले खगड़िया के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को सभा कक्ष में प्रवासी समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समागम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए बड़ी संख्या में प्रवासी भाई-बहनों ने भाग लिया जो देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में विभिन्न अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत हैं। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी कई प्रवासी जुड़े थे जो किसी कारणवश आज प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में नहीं आ सके थे । मौके पर डीएम विक्रम विरकर ने प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके अनुभव, कौशल और सोच से ही खगड़िया को नई दिशा मिलेगी। जिला प्रशासन प्रवासियों के सुझावों को विकास की योजनाओं में शामिल क...