खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले में हेलीपोर्ट (छोटा हवाई अड्डा) बनाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है। हेलीपोर्ट निर्माण के लिए कम से कम 80 मीटर लंबी और 80 मीटर चौड़ी जमीन की जरूरत है। जमीन चिह्नित होने के बाद हेलीपोर्ट बनाने के दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जा सकेगी। जिले में हेलीपोर्ट बनने से जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर के उतरने और उड़ान भरने के लिए एक निर्धारित स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इससे प्रशासनिक गतिविधियों, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिलने की संभावना है। हालांकि, हेलीपोर्ट के निर्माण की समय सीमा और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने आनी बांकी है। बताया जा रहा है कि खगड़िया बाढ़ प्रभावित जिलों में शामिल...