खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मंगलवार की सुबह में हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम नरम रहा। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वही पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले सोमवार को बारिश से गर्मी से हल्का राहत रही थी। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकला रहा था। देर शाम में तेज हवा के साथ खूब बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम बदला-बदला रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्त...