खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में चयनित सात मॉडल हाईस्कूलों को सीएम सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उदघाटन किया। इधर विभिन्न मॉडल स्कूलों में समारोह आयोजित की गई थी। जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग व छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। स्कूलों में आयोजित समारोह में उपस्थिल लोगों ने सीएम के ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रोजेक्टर पर सीधा प्रसारण देखा। बता दें कि जिले में गोगरी प्रखंड के जवाहर हाईस्कूल, सदर प्रखंड के एसएन हाईस्कूल सोनवर्षा, अलौली प्रखंड के लक्ष्मी देवी हाईस्कूल शुंभा गांजीघाट, परबत्ता प्रखंड के एचएन इंटर स्कूल महद्दीपुर, बेलदौर प्रखंड के कोशी हाईस्कूल पनसलवा, मानसी प्रखंड के उत्क्रमित हाईस्कूल छोटी बलहा व चौथम प्रखंड के उत्क्रमित हाईस्कूल धनछड़ को मॉडल स्कूल के रूप में विधिवत शुरूआत की गई। इधर एसएन हाईस्कूल...