खगडि़या, सितम्बर 5 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। बीच-बीच में आसमान में हल्का बादल जैसी स्थिति से उमस से राहत रही। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को धूप के बीच आसमान में बादल बना रहा था। बीच-बीच में हल्की बारिश होने से तापमान गिरा रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा िाा। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को दिनभर मौसम खराब बना रहा था। दिनभर हल्की-हल्की बारिश की स्थिति रही थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ ...