खगडि़या, जुलाई 10 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को दोपहर में हल्की बारिश हुई। जिससे उमसभरी गर्मी से राहत रही। वही शहर से लेकर गांव तक कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। बिजली की आपूर्ति कई जगहों पर घंटों ठप हो गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को धूप का असर कम रहा था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को आसमान में बादल के साथ हल्का उमस महसूस रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत...