खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदला-बदला रहा। आसमान में बादल बना रहा। तेज हवा के असर से तापमान में गिरावट दर्ज हुआ। साथ ही हल्की बारिश भी हुई। जिससे गर्मी से राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा औसतन 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इन दिनों बारिश से मौसम में बदलाव होने लगा है। एक दिन पहले सोमवार को मौसम में गर्मी से हल्का राहतभरा रहा था। कहीं-कहीं बारिश भी हुई थी। अधिकतम तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- जिले में बारिश से मौसम रहा हल्का नरम, उमस से लोगों को रही राहत न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। ...