खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले में सोमवार की अहले सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार, मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर जाने से पैदल चलने वाले, बाइक सवार और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई इलाकों में बारिश का पानी घंटों तक जमा रहा। इससे यातायात प्रभावित रहा और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Munger News: मूसलाधार बारिश में महगामा स्कूल जलमग्न, कन्या मध्य विद्यालय बना टा...