खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में शनिवार को बागमती व कोसी नदी के जलस्तर में शनिवार को दूसरे दिन भी कमी दर्ज की गई। वही बूढ़ी गंडक व गंगा में उफान पांचवे दिन भी जारी रही। गंगा व गंडक के,जलस्तर में वृद्धि से निचले इलाके के लोग सहमे हुए हैं। यह भी पढ़ें- खगड़िया : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से दियारा जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानीबाढ़ का संकट दियारे इलाके खेतीबारी व पशुपालन के लिए जाने वाले किसान व पधुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। वही कोसी व बागमती नदियां फिलहाल खतरे के निशान से एक मीटर से अधिक ऊपर बह रही है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से दियारा पर जाने वाले किसान व पशुपालको की परेशानी बढ़ने लगी है। दूसरी ओर गंगा के बाढ़ का पानी दियारा क्षेत्र में प्रवेश के बहुत करीब आ चुका है। यदि गंगा के जलस्तर ...