खगडि़या, अगस्त 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अब भी बड़ी संख्या में अमान्य सर्टिफिकेट पर बहाल शिक्षक स्कूलों में बने हुए हैं। जो ना तो निगरानी जांच के दायरे में सामने आए हैं और ना ही शिक्षा अधिकारी की नजर में आ रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले 11 सालों से जिले में पांच हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों की फोल्डर की चल रही जांच आज तक पूरी नहीं हो सकी है। वहीं शिक्षा अधिकारी भी निगरानी जांच के भरोसे अमान्य सर्टिफिकेट पर बहाल अब भी बड़ी संख्या में शिक्षकों को वेतन दे रहा है। जिसकी ना तो खोजखबर ली जा रही है और ना ही किसी तरह की कार्रवाई की जा रही है। यहां तक कि अब भी दर्जनों शिक्षकों के फोल्डर अधूरा बताया जाता है। जिसमें नियोजन इकाई स्तर से मेधा सूची ही नहीं है। जिससे कई सवाल बने हुए हैं। दूसरी ओर दो साल पहले ही शिक्षा अधिकारी स्तर...