खगडि़या, अक्टूबर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप से वातावरण में उमस बना है। जिससे लोग परेशान हैं। दिन में धूप के असर से तापमान खासा महसूस हो रहा है। शुक्रवार को भी काफी गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इधर बिते गुरुवार व बुधवार को भी काफी गर्मी बना रहा था। दोपहर में उमस से लोग परेशान रहे थे। गत मंगलवार को धूप निकला रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को मौसम साफ बना रहा था। जिससे धूप का असर महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस...