खगडि़या, जुलाई 12 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में रविवार को धूप का असर कम रहा। पर, वातावरण में उमस रहा। वही आसमान में हल्का बादल के साथ कहीं-कहीं हल्की बंूदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले शनिवार को सुबह में हल्की बारिश होने से मौसम नरम रहा रहा था।

आगामी मौसम की जानकारी आसमान में हल्का बादल भी छाया रहा था। जिससे तापमान गिरा रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार को दोपहर में हल्की बारिश हुई थी। जिससे उमसभरी गर्मी से राहत मिली थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम ...