खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को दिन में अचानक से तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि वातावरण में उमस बना रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। पर, गर्मी इससे अधिक महसूस हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा कुछ देर छोड़कर औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को मौसम साफ रहने से धूप का असर रहा था। हालांकि शाम में मौसम नरम रहा था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार को धूप के असर से हल्का उमस रहा था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन चार कि...