खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में तीन नए पावर सब-स्टेशन अगले माह नवंबर से शुरू हो जाएगा। विभाग का 30 नवंबर तक इन पावर सब-स्टेशनों से सप्लाई चालू करने का टारगेट है। वैसे नए बन रहे चार पावर सब-स्टेशनों में परबत्ता के नयागांव स्थित पावर सब- स्टेशन अगले साल मार्च माह में चालू होने की उम्मीद है। बता दें कि सदर प्रखंड सहित अलौली, गोगरी व परबत्ता में एक-एक पावर सब-स्टेशन का निर्माण कार्य हो रहा है। चारों पीएस का निर्माण कार्य करीब सात करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जहां शहर से सटे रामचन्द्र में पीएस बन रहा है, जो अगले 30 नवंबर तक चालू करने का टागरेट है। वहीं अलौली के अमौसी में बन रहे पीएस का निर्माण कार्य भी 30 नवंबर तक पूरा कर चालू कर दिया जाएगा। इधर गोगरी के जमालपुर में बन रही पीएस निर्माण कार्य नवंबर में पू...