खगडि़या, जुलाई 21 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में चार थानों को जल्द अपना भवन मिलेगा। थानों को अपना भवन मिलने से वर्षों की पुलिसकर्मियों की परेशानी दूर हो जाएगी। मिली

नई थानों की जानकारी जानकारी के अनुसार अगले माह तक बहादुरपुर थाना अपने भवन में शिफ्ट हो सकते हैं। वही पसराहा थाना के भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया। चारदीवारी का निर्माण होना बांकी है। जबकि मानसी में भवन निर्माण का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रंगाई, पुताई व फर्नीचर का काम अभी नहंी हो सका है। जबकि अलौली प्रखंड अन्तर्गत अमौसी में भी निर्माण जारी है। नए थाना भवन में हाजत, मालखाना, ऑफिस, आवास आदि की सुविधाएं होंगे। इधर गत 16 अप्रैल को मोरकाही थाना अपने नए भवन में शिफ्ट हुआ है।

थानों का अस्थायी संचालन फिलहाल कही स्कूल तो कही एनएच के परित्यक्त भवन में चल रहा...