खगडि़या, नवम्बर 21 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि जिले में अगले 24 घंटे तक चक्रवात के प्रभाव से हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। अगले एक दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 25 नवंबर तक जारी पूर्वानुमान में मौसम के खराब की स्थिति से तापमान में खासा गिरावट दर्ज होगी। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस बीच मुख्यत: पूर्वी दिशा से हवाएं चलेगी। इसके बाद पूर्वानुमान अवधि में शेष दिनों पछुआ हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत के आसपास र...