खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता किसान अब पारंपरिक खेती के साथ गेंदा फूल, प्याज और नारियल की खेती कर अतिरिक्त आमदनी कर सकेंगे। उद्यान विभाग की ओर से जिले में विभिन्न उद्यानिक फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत किसानों को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग की ओर से खासकर कलस्टर में खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। कलस्टर में खेती होने से एक ही क्षेत्र में अधिक किसान एक साथ संबंधित फसल की खेती कर सकेंगे। इससे विभागीय अधिकारियों को खेतों की निगरानी और किसानों को समय-समय पर तकनीकी सलाह देने में भी सुविधा होगी। चालू वित्तीय वर्ष में गेंदा फूल, प्याज और नारियल के अलावा अन्य उद्यानिक फसलों के लिए भी अनुदान का प्रावधान किया गया है.

गेंदा क...