खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के चौथम प्रखंड के खरैता, सिसवा, लगमा समेत विभिन्न जगहों पर कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। सूचना मिलने के साथ ही त्वरित सत्यापन कराने के बाद कटाव निरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। कहा कि जरूरत पड़ने पर चीफ इंजीनियर, सचिव आदि अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। अधिकतम छह घंटे में शिकायतों का होगा निष्पदन: डीएम ने कहा कि जलस्तर वृद्धि के बाद से हर गतिविधि व सूचना पर नजर रखी जा रही है। डीएम ने कहा कि सूचना मिलने के बाद अधिकतम छह धंटे में शिकायतों का निष्पादन करना है। कहा कि हर सूचना का सत्यापन किया जाना है। जिससे सूचना के आधार अग्रेतर कार्रवाई हो सके। एसडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष लगातार...