खगडि़या, जुलाई 8 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि/राजीव कुमार सात नदियों से घिरे व बाढ़ की विभँषिका हर साल झेलने वाले खगड़िया जिले में अब तैराकी के लिए खिलाड़ी खुद को बेहतर निखारकर ओलंपिक खेल के लिए तैयार करेंगे। यहीं नहीं बेंडमिंटन, बास्केट बॉल, वालीबॉल, लॉन टेनिस आदि ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों को निखारा जाएगा। जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित गांधी हाईस्कूल मैदान को स्पोटर्स कांप्लेक्स (उत्कृष्ट स्वीमिंग) के रूप में स्थापित किया जा रहा है। जहां अगले साल से खिलाड़ियों को तैराकी से लेकर अन्य खेलों में और दक्ष बनाने के लिए ट्रेनिंग मिलने लगेगी। ट्रेनिंग पश्चात से खिलाड़ी निकलकर 2039 की ओलंपिक खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाएंगे। यह सब होगा खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया के तहत मल्टी परपस स्पोर्टस कांप्लेक्स में आवासीय व्यवस्था म...