खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता मुंगेर जेडीए संतोष कुमार सुमन ने संयुक्त कृषि भवन स्थित डीएओ कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिले में उर्वरक बिक्री की सतत निगरानी करें। कालाबजारी करने वालों को चिन्हित करते हुए त्वरित कार्रवाई करें। वहीं अवैध भंडारण पर भी निगरानी रखने के टास्क दिए। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दरों पर खाद मिले। इसके लिए पूरी तरह से सतर्क रहते हुए मॉनीटरिंग करना है। फार्मर रजिस्ट्री, पी एम किसान सम्मान निधि योजना, बीज वितरण, बिहार क़ृषि एप्प पर किसानों का पंजीकरण, जैविक योजना, मिट्टी जाँच आदि की भी बिन्दुवार समीक्षा किया। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया जिले में विभिन्न तरह के उर्वरक उपलब्...