खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मंगलवार को तेज धूप से उमस बना रहा। सुबह से ही उमसभरी गर्मी से लोग व्याकुल रहे। शाम में भी गर्म हवा चलती रही। जिससे लोग कुम्हलाते रहे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि इससे अधिक महसूस हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बंूदा-बांदी हुई थी। दिन में तेज धूप का असर रहा था। अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को सुबह से ही धूप का कड़ा असर रहा था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस महसूस हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा थ...