खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को मौसम में उतार व चढ़ाव रहा। सुबह में तेज धूप रही। इसके बाद हल्की बारिश हुई। साथ ही धूप के बीच आसमान में हल्का बादल भी बना रहा। जिससे मौसम कभी गरम तो कभी नरम महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार की दोपहर में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई थी। हालांकि दोपहर से पहले तेज धूप का असर रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को गर्मी का खासा असर रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम ताप...