Khagaria News: जिले में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं
खगडि़या, जुलाई 21 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। पर, अच्छी बारिश होने की संभावना नहीं है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने 22 से अगले 26 जुलाई तक की जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की स्थिति उतनी नहीं बताई है। हालांकि 23-24 जुलाई के आसपास कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान अवधि में कहीं-कहीं बिजली चमकने, तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट रह सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान हवा में काफी नमी बने रहने की संभावना है। सुबह के समय में सापेक्ष आर्द्रता 85 से 90 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.